भारतीय वस्त्र और वेशभूषा
भारत के विभिन्न प्रदेशों में भिन्न भिन्न प्रकार के वस्त्र तथा वेशभूषा पहनी जाती है जानिए भारतीय वस्त्र और वेशभूषा के बारे में विस्तृत जानकारी सरल भाषा में।

भारतीय वस्त्र और वेशभूषा
प्राचीन काल में जब मानव को ऐसे भी कहा जाता था, उस समय का मानो किसी प्रकार से भी अपने शरीर को नहीं डरता था। उसकी त्वचा ऐसी थी जो ऋतु परिवर्तन के कारण वायु के तापक्रम तथा आद्रता से होने वाले सभी प्रकार के परिवर्तनों को सहन कर लेती थी।
लेकिन आधुनिक युग में मानव का शरीर इतना मजबूत नहीं है कि बिना वस्त्र के हर प्रकार की ऋतु के परिवर्तन को सहन कर सके। इसलिए जानिए भारत के विभिन्न प्रदेशों की वेशभूषा तथा पौशाकें।
भारत के विभिन्न प्रदेशों के वस्त्र और वेशभूषा
विभिन्न प्रदेशों के भारतीय वस्त्र और वेशभूषा निम्नलिखित है-
आंध्र प्रदेश राज्य की वेशभूषा
आंध्र प्रदेश- भारत के इस राज्य में धोती और कुर्ता, जामा पायजामा तथा अचकन आदि प्रकार की वेशभूष का प्रचलन है। इस प्रदेश की महिलाएं ऊंचा घागरा और सीना बंद कमीज ठंड के मौसम में पहनती है तथा गर्मी के मौसम में रंगीन धोती और चोली पहनती है।
यह भी पढ़ें वस्त्रों की मरम्मत किस प्रकार की जाती है ?
असम राज्य की वेशभूषा
असम- इस प्रदेश में धोती और कुर्ता तथा ठंड के मौसम में कंधे पर चादर ओढ़ने का चलन है। स्त्रियों की प्रमुख विशेषता इस राज्य में मेखला और रिहा है।
उत्तर प्रदेश राज्य की वेशभूषा
उत्तर प्रदेश- कुर्ता, पजामा, कमीज, कोट, टोपी आदि का प्रचलन भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में पुरुषों में अधिक है। इस प्रदेश की महिलाएं साड़ी, ब्लाउज, लहंगा तथा ओढ़नी पहनती है।
कश्मीर राज्य की वेशभूषा
कश्मीर- कश्मीर में सलवारनुमा पायजामा, ढिली आस्तीन वाला लंबा चौगा, टोपी आदि ठंड के मौसम में तथा गर्म कपड़े का फिरन पहना जाता है। जबकि सूती वस्त्र और दुपट्टा गर्मी के मौसम की प्रमुख वेशभूषा है।
गुजरात राज्य की वेशभूषा
गुजरात- गुजरात में पुरुषों की वेशभूषा के अंतर्गत धोती ,कुर्ता गांधी टोपी, चूड़ीदार पजामा, जैकेट और रंगीन पगड़ी पहनी जाती है जबकि महिलाओं की वेशभूषा के अंतर्गत साड़ी, ब्लाउज या घाघरा चोली का प्रचलन है।
यह भी पढ़ें वस्त्रों के चयन के मुख्य आधार कौन-कौन से हैं ?
केरल राज्य की वेशभूषा
केरल– इस प्रदेश में पुरुष लूंगी की तरह की धोती और कुर्ता पहनते हैं जबकि महिलाएं सफेद धोती और ब्लाउज पहनती है।
तमिलनाडु राज्य की वेशभूषा
तमिलनाडु- लूंगी जैसी छोटी धोती और कमीज इस प्रदेश के पुरुषों की प्रमुख वेशभूषा है तथा सुती या रेशमी साड़ी और ब्लाउज महिलाओं की प्रमुख वेशभूषा है।
पश्चिम बंगाल राज्य की वेशभूषा
पश्चिम बंगाल- ढिली धोती और कुर्ता तथा कंधे पर रखा अंगोछा इस राज्य की पुरुषों की वेशभूषा है तथा बंगाल की महिलाएं चौड़ी किनार की साड़ी और ब्लाउज तथा साड़ी के एक सिरे को कंधे पर डालती है इस पर चाबी के गुच्छे आदि बांधती है।
बिहार राज्य की वेशभूषा
बिहार- बिहार राज्य के पुरुष धोती और कुर्ता पहनते हैं तथा महिलाएं साड़ी और ब्लाउज पहनती है।
मध्यप्रदेश राज्य की वेशभूषा
मध्य प्रदेश- इस राज्य के पुरुष धोती, पजामा, कमीज तथा टोपी पहनते हैं और महिलाएं घाघरा, ओढ़नी, चोली, साड़ियां तथा ब्लाउज पहनती है।
यह भी पढ़ें लहंगे कितने प्रकार के होते हैं ?
महाराष्ट्र राज्य की वेशभूषा
महाराष्ट्र- महाराष्ट्र राज्य का किसान वर्ग विशेष प्रकार की पगड़ी पहनता है तथा धोती कुर्ता और टोपी इस प्रदेश की प्रमुख विशेष वेशभूषा है तथा यहां की महिलाओं में साड़ियां और ब्लाउज का प्रचलन अधिक है।
कर्नाटक राज्य की वेशभूषा
कर्नाटक- शानदार पगड़ी, धोती और कुर्ता तथा अंग वस्त्र का प्रचलन इस राज्य की मुख्य वेशभूषा है तथा महिलाएं इधर बिना आस्तीन का कब्जा जो रेशमी वस्त्र से बना हुआ होता है पहनती है।
राजस्थान राज्य की वेशभूषा
राजस्थान- पगड़ी इस राज्य की प्रमुख वेशभूषा है जिसका प्रचलन इस राज्य के मारवाड़, मेवाड़ तथा ढूंढा क्षेत्र में मुख्य रूप से है। और जोधपुरी कोट इस राज्य की पहचान है जिसे राष्ट्रीय पोशाक का दर्जा दिया गया है। इस राज्य की महिलाएं घाघरा, ओढनी, लहंगा, कुर्ती तथा कांचली पहनती है।
हरियाणा राज्य की वेशभूषा
हरियाणा- किसान वर्ग के प्रमुख प्रदेश के अंतर्गत आने वाले इस राज्य में पुरुषों के मुख्य पोशाक धोती, कुर्ता, पगड़ी और टोपी है तथा इस राज्य की महिलाएं लहंगा, ओढ़नी, ब्लाउज तथा सलवार, कमीज और चुन्नी पहनती है।
हिमाचल प्रदेश की वेशभूषा
हिमाचल प्रदेश- बर्फीली प्रदेश के नाम से जाने वाली क्षेत्र में पुरुषों की वेशभूषा चूड़ीदार पायजामा, ढीला उऊनी कोट और टोपी तथा पगड़ी व कमर में चारों ओर कपड़ा बांधते हैं। इस राज्य की महिलाएं घाघरा, चोली, कमीज, दुपट्टा आदि पहनती है।
यह भी पढ़ें कपड़ों पर से जिद्दी दाग हटाने के तरीके
पंजाब राज्य की वेशभूषा
पंजाब- भारत के इस राज्य को सरदारों के राज्य के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस राज्य में सरदार सर्वाधिक रहते हैं इस राज्य के पुरुषों की वेशभूषा के अंतर्गत मुख्य रूप से पैट शर्ट तथा पंजाबी पगड़ी का प्रचलन है जबकि इस प्रदेश की महिलाएं चूड़ीदार पायजामा तथा सलवार सूट पहनती है।