सिलाई मशीन में उत्पन्न होने वाली खराबियां

सिलाई मशीन में उत्पन्न होने वाली खराबियां

सिलाई करते समय मशीन में अनेक प्रकार की समस्याएं आती है इसलिए जानिए सिलाई मशीन में उत्पन्न होने वाली खराबियां ।

सिलाई मशीन में उत्पन्न होने वाली खराबियां
सिलाई मशीन में उत्पन्न होने वाली खराबियां

सिलाई मशीन में उत्पन्न होने वाली खराबियां

सिलाई मशीन पर काम करते करते निम्नांकित प्रकार की खराबियां उत्पन्न हो जाया करती है:

1. सिलाई का असमान होना:

ऊपर के धागे का व नीचे के धागे का दबाव बराबर न हो, तो टांके के खराब आएंगे।

2. सिलाई टांके खराब आना: 

1. सूई का टेढ़ा होना या नोंक का टूटी हुई होना।

2. सूई उल्टी लगा देना।

3. धागा सूई के उपयुक्त नहीं होना।

4. धागा अच्छी किस्म का व मजबूत नहीं होना।

3. मशीन के ऊपर का धागा टूटना:

1.स्पूल पिन में धागा अटक जाता है तब धागा टूट जाया करता है।

2. धागा कच्चा हो या सुई के अनुकूल न हो तो धागा टूट जाएगा।

3. मशीन में गलत तरीके से धागा पिरोने से भी धागा टूट जाता है।

4. धागा कच्चा होने से भी टूट जाता है।

यह भी पढ़ें सिलाई मशीन की सफाई तथा तेल देने की विधि

4. मशीन में नीचे का धागा टूटना: 

1. बाॅबिन में ज्यादा धागा भर देने से धागा टूट जाता है।

2. बाॅबिन केस का दबाव ज्यादा होने से धागा टूट जाता है।

3. मशीन में गलत ढंग से धागा पिरोने से भी धागा टूट जाता है।

4. धागा कच्चा होने पर भी टूट जाता है।

5. मशीन की सूई टूटना: 

1. निडिल बार में सूई नीची लगाने से शटील से टकराकर टूट जाती है।

2. प्रेशरफुट यदि ठीक न लगा हुआ हो तो सूई टकराकर टूट जाती है।

3. कपड़े के अनुकूल सूई न होने से भी सूई टूट जाती है।

4. सिलाई करते समय कपड़े को पीछे खींचने से भी सूई टूट जाती है।

5. सूई मुड़ी हुई होने से भी टूट जाती है।

यह भी पढ़ें मशीन से सिलाई करते समय ध्यान देने योग्य बातें

6. टांके छोड़ना (चूके देना): 

1. सूई या नीडिल बार का यथास्थान नहीं होना।

2. सूई की लंबाई कम होना।

3. सूई भोंटी व मुड़ी हुई हो।

4. सूई कपड़े के अनुसार न हो

7. मशीन में कपड़ा इकट्ठा होना:

1. ऊपर का टेंशन ढीला होने से कपड़ा इकट्ठा होता है।

2. दांतों की फैंक कम होना।

3. कपड़े पर अधिक प्रेशर होना।

8. मशीन का भारी होना:

मशीन को ठीक ढंग से नहीं रखने से उसमें कुछ खराबियां उत्पन्न हो जाती है जिससे मशीन भारी चलने लग जाती है। मशीन भारी चलने के निम्नलिखित कारण है:

1. मशीन नई हो।

2. मशीन में तेल की कमी हो।

3. सफाई न करना।

4. शटील में धागा फंस जाना।

5. माल का तंग हो ना।

6. पहिए में धागा लिपट जाना।

यह भी पढ़ें सिलाई मशीन के प्रमुख भाग | Silai Machine Ke Pramukh Bhag

सिलाई मशीन में उत्पन्न होने वाली अन्य खराबियां

  • ठीक समय पर मशीन की सफाई नहीं करने और तेल नहीं देने के कारण भी मशीन में खराबी उत्पन्न हो सकती है।
  • नई मशीन को तेज गति के साथ चलाने से भी मशीन में धागा तोड़ने तथा सूई तोड़ने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
  • पैरों वाली मशीन को उसकी गति के अनुसार समान रूप से नहीं चलाने के कारण वह मशीन भी धागा तोड़ सकती है।
  • मशीन के सभी पूर्जो की ठीक समय पर देखभाल नहीं करने पर भी मशीन खराब हो सकती है।
  • हाथ से सिलाई करने वाली मशीन को तेज गति से चलाने के कारण भी हाथ की मशीन में तकनीकी खराबी आ सकती है।
  • हर 3 दिन के अंदर मशीन के शटील को ठीक करते रहना चाहिए अन्यथा शटील ठीक प्रकार से कार्य नहीं करता है तो मशीन सही कपड़ा नहीं बनाती है।
  • मशीन के ऊपर सिलाई करते समय यदि अधिक प्रेशर होता है तो ऐसी स्थिति में भी मशीन ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पाती है और खराब हो जाती है।
  • मशीन पर सिलाई करते समय हमेशा बाॅबिन केस पर दबाव कम होना चाहिए अन्यथा मशीन खराब हो जाती है।
  • मशीन की जितनी लंबाई हो तथा मशीन में जिस सूई का लगना उचित हो वैसी ही सूई लगानी चाहिए वरना मशीन बार-बार सुई तोड़ने लगती है।

Leave a Comment