वस्त्रों के चयन के मुख्य आधार कौन-कौन से हैं ?
वस्त्रों के चयन के मुख्य आधार कौन-कौन से हैं ? तथा कपड़ों का चुनाव किस आधार पर किया जाता है ? और वस्त्रों के चुनाव में कपड़े के कौन-कौन से गुण आवश्यक होते हैं ? तथा वस्त्रों का चयन किन आधारों पर किया जाता है ?

वस्त्रों के चयन के मुख्य आधार कौन-कौन से हैं ?
वस्त्र करने वाले के लिए उत्तम प्रकार के वस्त्र का चुनाव करना भी अत्यंत आवश्यक है। किसी मनुष्य को कौन सा वस्त्र अच्छा लगता है तथा किस प्रकार का कपड़ा अच्छा जचता है, यह देखना आवश्यक है।
अगर कपड़ा बहुत महंगा है और सिलाई भी अच्छी की गई है, लेकिन पहनने वाले को पोशाक अच्छी नहीं लग रही है और म देखने वाले को ही पोशाक अच्छी नहीं लग रही है तो यही कहा जाता है कि कपड़ा अच्छा नहीं रहा और जितना पैसा खर्च किया है उसका सदुपयोग नहीं हुआ।
वस्त्रों / कपड़ों का चुनाव (चयन) निम्न आधारों पर किया जाता है-
- ऋतुओं के आधार पर।
- आयु के आधार पर।
- लिंग के आधार पर।
- रंग-रूप के आधार पर।
- फैशन के आधार पर।
- कार्य के आधार पर।
- पोशाक के आधार पर।
1. ऋतुओं के आधार पर: वस्त्रों यानी कि कपड़ों का चुनाव करते समय मौसम का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। सर्दी की ऋतु में गर्म कपड़े पहने जाते हैं तथा गर्मी की ऋतु में सूती व पतले कपड़े पहने जाते हैं तथा वर्षा ऋतु में साधारण प्रकार के कपड़े पहने जाते हैं। इसके साथ ही गहरे रंग के कपड़ों का प्रयोग सर्दी की ऋतु में किया जाता है और गर्मी की ऋतु में हल्के रंग के कपड़ों का प्रयोग होता है। गहरे रंग के कपड़े जल्दी उस्मा ग्रहण करते हैं, अंत: सर्दी के मौसम में गहरे रंग के कपड़े ही अच्छे रहते हैं।
2. आयु के आधार पर: वस्त्रों का चुनाव करते समय आयु का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। छोटे बच्चों के लिए चटकीले भड़कीले रंग के तथा मुलायम कपड़ों का प्रयोग किया जाता है एवं युवावस्था में साधारण रंग के कपड़ों का प्रयोग किया जाता है तथा वृद्धावस्था में अधिकतर हल्के या सफेद रंग के कपड़े ही पसंद किए जाते हैं।
सिलाई मशीन की सफाई तथा तेल देने की विधि
3. लिंग के आधार पर: वस्त्रों का चुनाव करते समय लिंग के अनुसार ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। महिलाओं को अधिकतर मुलायम व पतले कपड़े पसंद आते हैं तो पुरुषों को साधारण थे आप मोटे कपड़े पसंद आते हैं। महिलाओं को चटकीले भड़कीले कपड़े अधिक अच्छे लगते हैं लेकिन पुरुषों को अधिकतर साधारण व हल्के रंग के कपड़े ही अच्छे लगते हैं। और बालकों को अधिकतर मुलायम, पतले और चटकीले कपड़े अच्छे लगते हैं।
4. रंग-रूप के आधार पर: वस्त्रों का चयन रंग रूप के आधार पर भी किया जाता है। गोरे रंग के पुरुषों और स्त्रियों को गहरे रंग के कपड़े अच्छे लगते हैं। श्याम रंग के पुरुषों के स्त्रियों को अधिकतर हल्के रंग के कपड़े अच्छे लगते हैं। साधारणतया श्याम रंग व गोरे रंग के स्त्री पुरुष अपने से विपरीत रंग के कपड़ों को पसंद करते हैं।
5. फैशन के आधार पर: प्रचलित फैशन के आधार पर भी वस्त्रों का चयन करना आवश्यक है। आधुनिक समय और समाज में यह परम आवश्यक है कि मनुष्य को प्रचलित फैशन के अनुसार पोशाक बनवाने चाहिए। जैसे आज के कुछ वर्षों पहले पेंट के साथ साधारण कमीज पहनने का प्रचलन था, लेकिन कुछ समय से ओपन शर्ट का फैशन चल रहा है और आजकल के नवयवकों में तो फाइव पीस शर्ट का प्रचलन है।
यह भी पढ़ें सिलाई मशीन का आविष्कार कब और किसने किया था ?
इसी प्रकार से कुछ समय पूर्व तंग मोहरी वाली पेंट का प्रचलन था , तू अब बेल बॉटम पैंट व पेरेलल पैंट का प्रचलन लड़कों व लड़कियों में प्रचलित है। इसके साथ ही साथ रंग-बिरंगे वह चटकीले और भड़कीले कपड़े आज का युवक समाज पसंद करता है।
6. कार्य के आधार पर: सबसे मुख्य बात कपड़ों के चयन के लिए यह है कि मानव किस प्रकार का कार्य कर रहा है। उसको अपने कार्य के अनुसार ही वस्त्रों का भी चयन करना चाहिए। यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि वस्त्रों को पहनने वाला व्यक्ति किस पद पर कार्य कर रहा है। जैसे खेल के समय हाफ पैंट यानी कि नेकर या टेनिस आदि खेलते समय सफेद पेंट और कमीज ही अच्छा लगता है। मिल में कार्य करने वाले व्यक्ति के लिए खाकी रंग का या मलेशिया रंग का कपड़ा ही अच्छा रहता है क्योंकि मिल में काम करते समय कपड़ा बहुत जल्दी गंदा होने की संभावना रहती है।
अध्यापक यदि नए फैशन के अनुसार चमकदार फूलदार कपड़े की कमी ज्यादा पहनते हैं तो बच्चों पर बुरा असर होगा। एक पुलिस अफसर या फौजी ऑफिसर अपनी ड्यूटी के समय में चमकीली भड़कीले वस्त्र पहनता है तो इससे उसके सहकर्मियों पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन अगर सिनेमा में कार्य करने वाला अभिनेता नए फैशन के कपड़े आदि नहीं पहनेगा तो उसको सफलता प्राप्त होने में कुछ कठिनाइयां हो सकती है।
यह भी पढ़ें सिलाई कला क्या है ? सिलाई कला का परिचय
7. पोशाक के आधार पर: उपर्युक्त सभी बातों को ध्यान में रखने के साथ ही साथ यह ध्यान रखना भी अति आवश्यक है कि इस पोशाक के लिए कौन सा कपड़ा चनना है। जैसे एक वयस्क पुरुष को कोर्ट के लिए जो कपड़ा उत्तम है। एक बालक की कमीज के लिए नहीं हो सकता है। यही नहीं, यहि कपड़ा बालक के कोर्ट के लिए भी उत्तम नहीं होगा। इसी प्रकार एक मर्द आने पाए जाने और कमीज का कपड़ा साधारण महिला की धोती और ब्लाउज के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है।
इस प्रकार एक बालिका के फ्रॉक का कपड़ा एक वयोवृद्ध व्यक्ति की पेंट के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। इसलिए सदैव जिस कार्य और पोशाक के लिए कपड़ा लेना हो उसे ध्यान में रखकर उपयुक्त वस्त्र का चयन करना चाहिए तभी वस्त्रों से उपयुक्त हो सके बन सकती है।